फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recommendation to stop the facility of half salary of suspended teacher

Saharanpur News: निलंबित अध्यापक की अर्द्ध वेतन की सुविधा रोकने की संस्तुति

Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to stop the facility of half salary of suspended teacher
बेहट। खंड शिक्षा अधिकारी सोमबीर सिंह ने निलंबित किए गए सहायक अध्यापक अमित राठी को दी गई अर्द्ध वेतन की सुविधा रोकने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन जून 2025 को सिकंदरपुर में तैनात सहायक अध्यापक अमित राठी को निलंबित करते हुए खंड संसाधन केंद्र अनवरपुर बरौली पर अटैच किया था। निर्देश दिए थे, कि निलंबित अध्यापक को नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी। लेकिन निलंबन के समय से ही अध्यापक अमित राठी खंड संसाधन केंद्र अनवरपुर बरौली व प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर से अनुपस्थित चल रहे है।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी ने 24 जून, 21 अगस्त व 14 नवंबर 2025 को बेसिक अधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी। अब उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से संबंधित अध्यापक की अर्द्ध वेतन की सुविधाएं रोकने की संस्तुति की है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि इस स्थिति में निलंबित अध्यापक को अर्द्ध वेतन दिया जाना उचित प्रतीत नहीं होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed