फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recommendation to declare Sunny Nagpal as land mafia

सन्नी नागपाल को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति

Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to declare Sunny Nagpal as land mafia
सहारनपुर। खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के नजदीकी सन्नी नागपाल पर भी पुलिस-प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर एंटी भूमाफिया जिला स्तरीय समिति ने सन्नी नागपाल को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति की है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाफरनवाज निवासी सन्नी नागपाल के खिलाफ थाना जनकपुरी में अवैध रूप से भूमि कब्जाने, मारपीट और हमला करने सहित अनेक आरोपों में कई मामले दर्ज हैं। सन्नी नागपाल पर एक दरोगा और सिपाही से हाथापाई करने भी आरोप है। इस मामले में सन्नी नागपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद अन्य कई मामले भी दर्ज किए गए। पिछले दिनों पुलिस-प्रशासन की टीम ने जनता रोड पर स्थित सन्नी नागपाल के फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया था। पुलिस सन्नी नागपाल की हिस्ट्रीशीट भी खोल चुकी है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि एंटी भूमाफिया जिला स्तरीय समिति की बैठक हो चुकी है, जिसमें सन्नी नागपाल को भू-माफिया घोषित करने की संस्तुति कर दी गई है। कुछ कार्रवाई अभी शेष है, इस संबंध में जल्द शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed