{"_id":"6331ee5e54deb3765e4c978c","slug":"rc-issued-of-gangnauli-sugar-mill-saharanpur-news-mrt606918826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली शुगर मिल की आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली शुगर मिल की आरसी जारी
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ रहीं चीनी मिलों के विरुद्ध सख्ती शुरू हो गई है। गन्ना आयुक्त ने जनपद की सबसे अधिक बकाएदार गांगनौली चीनी मिल की आरसी जारी कर दी है। मिल पर कुल 182.71 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य, बकाए पर ब्याज, गन्ना खरीद पर अवशेष अंशदान एवं उसके ब्याज के हैं। इसमें 162.24 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य है।
जनपद की छह शुगर मिलों में से सिर्फ दो देवबंद और शेरमऊ ने ही गन्ना मूल्य का पूूरा भुगतान किया है। निजी क्षेत्र की गांगनौली एवं गागलहेड़ी और सहकारी क्षेत्र की नानौता एवं सरसावा चीनी मिलों पर 272.46 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी को भुगतान में पिछड़ रही गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिलों से वसूली के लिए आरसी जारी करने की संस्तुति की थी। गन्ना आयुक्त ने गांगनौली चीनी मिल का वसूली प्रमाणपत्र जारी किया है। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट को बकाया धनराशि को भू-राजस्व के बकाए के भांति वसूल करने के निर्देश दिए हैं।
मिल गई आरसी, होगी वसूली
गांगनौली स्थित बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल की आरसी सोमवार को मिल गई है। जल्द ही इसकी वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। - दीपक कुमार, उप जिलाधिकारी देवबंद।
विज्ञापन
-भुगतान में पिछड़ने पर जिलाधिकारी ने गांगनौली एवं गागलहेड़ी चीनी मिलों की आरसी जारी करने की संस्तुति गन्ना आयुक्त को भेजी थी। गन्ना आयुक्त ने सबसे अधिक बकाएदार गांगनौली चीनी मिल की आरसी जारी कर दी है।
- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
जिले की चीनी मिलों पर बकाए की स्थिति --
मिल बकाया
गांगनौली 162.24 करोड़ रुपये
गागलहेड़ी 64.39 करोड़ रुपये
नानौता 29.38 करोड़ रुपये
सरसावा 16.43 करोड़ रुपये
नोट: गन्ना विभाग के 26 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार।