फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RC issued for 84 thousand electricity consumers

Saharanpur News: 84 हजार बिजली उपभोक्ताओं की आरसी जारी

Wed, 18 Jan 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
RC issued for 84 thousand electricity consumers
सहारनपुर। विद्युत निगम की ओर से अभियान चलाने के बाद भी बिजली का बकाया की वसूली बेहद धीमी है। मंडल में 7.53 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर विद्युत निगम का 2129 करोड़ रुपये बकाया हैं। सबसे ज्यादा 3.51 लाख बकायेदार सहारनपुर में हैं। निगम ने 84 हजार उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी की है।
विज्ञापन

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। विद्युत निगम का राजस्व बढ़ाने को लेकर समीक्षा हो रही है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंडलीय समीक्षा में विद्युत निगम का राजस्व 72.57 प्रतिशत मिलने पर नाराजगी व्यक्त की थी। विद्युत निगम अब लगातार बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। सहारनपुर में 35 हजार, मुजफ्फरनगर में 25 हजार और शामली में 24 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके खिलाफ बकाया बिजली बिल जमा न करने पर आरसी जारी हुई है।
विज्ञापन

---------
जनपद उपभोक्ता बकाया
सहारनपुर 351236 1235 करोड़
मुजफ्फरनगर 290150 602 करोड़
शामली 112562 292 करोड़
----------
बिजली का बकाया वसूलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे। बकायेदारों के खिलाफ आरसी भी जारी करा रहे हैं, ताकि वह अपना बकाया बिल जमा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed