फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravi and Ankit wrestlers were tied in five-minute wrestling

पांच मिनट की कुश्ती में बराबरी पर छूटे रवि व अंकित फहलवान

Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ravi and Ankit wrestlers were tied in five-minute wrestling
रणदेवा गांव में कुश्ती में दमखम दिखाते पहलवान - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। गांव रणदेवा में लगे वार्षिक मेले में आयोजित दंगल में आखिरी दिन भी कई प्रांतों से आए पहलवानों ने अपने जौहर दिखाये। पहलवानों ने कुश्ती के दौरान एक से बढ़कर दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर ने यमुनानगर के पहलवान सोनू को चित कर कुश्ती जीती। बाबूपुरा के पहलवान फारूक ने मेरठ के पहलवान जुल्फान को चित किया। मेरठ के पहलवान सोनू ने विक्रम पहलवान को चित कर कुश्ती जीती। खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर ने मेरठ के पहलवान सुमित को चित कर बाजी मारी। मुंडवाना के पहलवान मुकेश ने राकेश पहलवान को चित किया। जुड्डी के पहलवान सुमित ने अर्जुन पहलवान को चित कर कुश्ती जीती। इसके अलावा रादौर के पहलवान गौरव ने हरियाणा के पहलवान आशीष को हराया। खेड़ा अफगान के पहलवान आलमगीर ने अमरपुर के पहलवान अंकुर, मुंडेट के पहलवान आशीष व दिल्ली के पहलवान भीम के बीच हुए रोचक मुकाबले में आशीष ने बाजी मारी। गंगोह के पहलवान रवि तथा दाहा के पहलवान अंकित के बीच हुई 5 मिनट की कुश्ती बहुत रोचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। विजेता व उप विजेता पहलवानों को कमेटी की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रेफरी सागर चंद, शकील अहमद व देवदत्त शर्मा रहे। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी हरिपाल सिंह, पहल सिंह, सेवाराम, विकास चौधरी, महिपाल सिंह, सागर चंद, सोमनाथ खजांची, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed