{"_id":"697516fbd0e3cacf800f353a","slug":"raveenas-brother-alleges-that-the-body-was-hung-from-a-tree-to-make-it-look-like-a-suicide-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-167945-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रवीना के भाई का आरोप-खुदकुशी दिखाने के लिए शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रवीना के भाई का आरोप-खुदकुशी दिखाने के लिए शव पेड़ से लटकाया
Sun, 25 Jan 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मृतका रवीना (फाइल फोटो)। स्रोत-परिजन
देवबंद। जिस पेड़ पर रवीना का शव मिला 16 घंटे पहले परिजन उसकी तलाश में उस स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय पेड़ पर शव नहीं था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शनिवार सुबह ही शव को वहां पर लटकाया गया है। यह आरोप मृतका के भाई रितेश कुमार ने लगाया। आरोप है कि आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर लटका दिया गया।
रितेश ने बताया कि रवीना 22 जनवरी शाम चार बजे घर से लापता हुई थी। शुक्रवार देर शाम वह तलाश करते हुए इस स्थान पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय पेड़ पर शव नहीं था। सवेरे वापस यहां पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका मिला। पेड़ पर जहां फंदे बांधा गया वहां भी काफी मिट्टी लगी हुई थी। इससे साफ है कि हत्या कर शव लटकाया गया।
जमीन से चार फीट ऊपर रवीना के पैर थे। ऊंचे पेड़ पर चढ़कर वह आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने अपने साथी की मदद से शव को पेड़ पर लटका दिया। रवीना बहुत ही खुशमिजाज थी और कोर्स पूरा करने के बाद वह बेहद खुश थी। इसके बाद उसने एक चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस शुरू कर दी। मृतका रवीना के तहेरे भाई रवीश कुमार ने बताया कि चाचा प्लंबर हैं और उनके पास करीब चार बीघा कृषि भूमि भी है, जिस पर वह खेती करते हैं।