{"_id":"6161de528ebc3e298800e8db","slug":"ravana-s-effigy-will-roam-will-give-message-of-rescue-from-corona-saharanpur-news-mrt559974993","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूमेगा रावण का पुतला, देगा कोरोना से बचाव का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूमेगा रावण का पुतला, देगा कोरोना से बचाव का संदेश
विज्ञापन
सहारनपुर। दशहरा पर लंकापति रावण का पुतला दर्शकों के बीच जाकर कोरोना महामारी से बचाव का संदेश देगा। 35 फुट ऊंचे इस पुतले की गर्दन भी चारों तरफ घूमेगी और आंखें लाल रंग की लाइट से जगमगाएंगी। इसके अलावा महानगर के अन्य रामलीला स्थलों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के 60 से 70 फुट ऊंचे पुतले तैयार किए जा रहे हैं।
रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी के मैदान पर दशहरा महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कारीगर रावण का चलने वाला पुतला बना रहे हैं, जिसके पैरों में पहिए लगाए जाएंगे और साथ में छोटा साउंड सिस्टम भी लगेगा, जिसके माध्यम से पुतला दर्शकों के बीच जाकर कोरोना से बचाव का संदेश देगा।
इसके साथ ही पुतला वैक्सीन व मास्क लगाने की अपील करेगा। इस पुतले को मैदान में घुमाने के लिए दो लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पुतले की गर्दन भी चारों तरफ घूमेगी। आकर्षक बनाने के लिए पुतले की आंखों में लाल रंग के बल्ब लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेघनाद और कुंभकरण 75 फुट के पुतले भी बनाए जा रहे हैं। प्रधान सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू ने बताया कि रावण का पुतला कोरोना से बचाव का संदेश देगा, जो दर्शकों के बीच मैदान में घूमेगा।
विज्ञापन
आतिशबाजी से लैस होंगे पुतले
महानगर में भारतीय कला संगम रामलीला सभा टी-टू कॉलोनी में 60 फुट ऊंचे रावण और मेघनाद के पुतले तैयार कराए जा रहे हैं, जो आतिशबाजी से लैस रहेंगे। इनमें तेज धमाका करने वाले बम भी लगाए जा रहे हैं। निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग ने बताया कि आतिशबाजी से लैस दो पुतलों बनवाए जा रहे हैं।
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे पुतले
उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर भी पर दो पुतले बनाए जा रहे हैं। इनकी ऊंचाई 60 फुट तक रहेगी। प्रधान रवि जुनेजा ने बताया कि पुतले रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे। इसी तरह आशुतोष मंदिर क्लब गुरुद्वारा रोड पर दो, नवयुग सेवा समिति नुमाइश कैंप में दो, सुपर क्लब नुमाइश कैंप में दो और प्राचीन श्री रामलीला सभा द्वारा तीन पुतले बनवाए जा रहे हैं। पुतलों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।

रेलवे कॉलोनी में रावण के पुतले तैयार करते कारीगार- फोटो : SAHARANPUR