फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raunak returned in schools, more than 10 percent were present

विद्यालयों में लौटी रौनक, 10 फीसदी से अधिक रही उपस्थित

Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Raunak returned in schools, more than 10 percent were present
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर के बाद माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। दो पालियों में खुले विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 10 से 12 फीसदी रही। पहली पाली की तुलना में दूसरी पाली में संख्या कम रही। अनेक विद्यालयों को 17 और 18 अगस्त को होने वाली टीजीटी की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है, जिससे ऐसे में कई विद्यालयों ने 18 के बाद ही कक्षाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विद्यालयों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत खोलने के आदेश थे। ऐसे में विद्यालयों को दो दिन पहले ही सैनिटाइज कर दिया गया था। विद्यालय दो पालियों में खोलने के आदेश हैं। पहली पाली सुबह आठ से दोपहर 12 तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 से शाम साढ़े चार बजे तक रही। सुबह आठ बजे विद्यालयों में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइज किया गया। बिना मास्क के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया।
विज्ञापन

25 हजार ने दी थी सहमति
जिले भर में यूपी बोर्ड के 350 से अधिक विद्यालय हैं। जिनमें कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब 61,000 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। करीब दो माह पहले विद्यालयों को खोलने को लेकर शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों से सहमति मांगी गई थी। जनपद में करीब 40 फीसदी अभिभावकों ने ही सहमति जताई थी। यानी करीब 25,000 अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने को राजी हैं। मगर पहले दिन करीब 6,500 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई स्कूलों में 50 फीसदी उपस्थिति
सीबीएसई के स्कूल भी सोमवार से खोल दिए गए। यहां भी दो पालियों में कक्षाएं संचालित की गईं। जिले भर में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों की संख्या 110 से अधिक है। पाइनवुड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि जिले भर के स्कूलों में पहले दिन 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति रही है।

नाराज शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
सहारनपुर। सरकार ने विद्यालयों को दो पालियों सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 12:30 से शाम साढ़े चार बजे तक चलाने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस फैसले से शिक्षक नाराज हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने पहले दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। शिक्षक नेता डॉ. सुशील पुंडीर का कहना है कि दोनों पालियों का मतलब है कि शिक्षकों को साढ़े आठ घंटे विद्यालयों में रुकना होगा। यह शिक्षकों पर अत्याचार है। जिसका विरोध जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. सादाराम और जिला मंत्री रवि गुप्ता ने कहा कि सभी शिक्षक 25 अगस्त तक काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध जताएंगे।

गुरूनानक गर्ल्स स्कूल पहुंचे छात्राओं की थर्मेल स्क्रीनिंग व सेनेटाईज करते शिक्षक

गुरूनानक गर्ल्स स्कूल पहुंचे छात्राओं की थर्मेल स्क्रीनिंग व सेनेटाईज करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed