फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Rations should take salt'

‘राशन चाहिए तो नमक भी लो’

Thu, 25 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 25 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
'Rations should take salt'
राशन कार्ड - फोटो : file photo
सहारनपुर में  नमक का पैकेट खरीदोगे तो ही राशन मिलेगा। नमक नहीं लिया तो राशन नहीं मिलेगा। नमक भी बाजार भाव का ही खरीदना पड़ेगा। राशन लेना है तो इसे लेना भी अनिवार्य है। 
विज्ञापन


एक दो नहीं हिम्मतनगर, इंदिरा कॉलोनी, नाजिरपुरा पेपर मिल रोड, टैगोर गार्डन, काशीराम कालोनी समेत छह मोहल्लों के डीलरों से जुड़े लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में छह डिपो हैं।
विज्ञापन


राशन डीलर पूरे माह में सिर्फ दो तीन दिन दुकान खोलते हैं। सुबह 5 बजे से दुकान खोली जाती है और लोगों की लाइन सुबह से ही लगवाई जाती है। 10 बजते-बजते पूरा राशन का वितरण दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस अधिकारी की उपस्थिति में राशन वितरण होना होता है वह 10 बजे के बाद पहुंचता है और खानापूर्ति कर चला जाता है। जबकि यह नियम विरुद्ध है। डीएम के आदेश पर खुली बैठक कराई गई, जिसमें पात्र लोगों का चयन किया जाना था। मगर, किसी भी पात्र का चयन नहीं किया गया। 

हिम्मतनगर मलिन बस्ती है। इस कॉलोनी में अधिकांश लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। कई बार जांच भी हुई। लेकिन पूर्ति विभाग में जांच आदेश जमा करने के बाद भी पात्रों को शामिल नहीं किया गया।

यही नहीं जिन लोगों को राशन दिया जा रहा है उन्हें नमक का पैकेट लेने पर मजबूर किया जा रहा है। नमक नहीं लेने पर राशन नहीं दिया जाता। नमक भी इतना घटिया है कि उसमें कांच का मिश्रण है और किरकिरापन इतना अधिक है कि उसे खाया नहीं जा सकता।


इस नमक को बंद कराया जाए। मिट्टी तेल भी सबको नहीं मिल रहा है। लोगों ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि 10 दिन में पात्र परिवारों को सूची में शामिल नहीं किया और नियमानुसार राशन वितरण नहीं कराया गया तो लोग पूर्ति विभाग कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान अनिल उपाध्याय, सुधीर, सचिन भारद्वाज, केके पटेल, आशु कुमार, मनीष कुमार, शिव कुमार, आकाश, संजय गुप्ता, सचिन बाबरा, प्रदीप उपाध्याय, नरेश, विक्रांत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed