फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ration will be stopped for ration card units that do not get e-KYC done

Saharanpur News: ई-केवाईसी न कराने वाले राशनकार्ड यूनिटों का रुकेगा राशन

Mon, 18 Aug 2025 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ration will be stopped for ration card units that do not get e-KYC done
- अभी तक करीब 1.35 लाख यूनिट की नहीं पाई ई-केवाईसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। कई बार मौका मिलने के बावजूद ई-केवाईसी न कराने वाले राशनकार्ड धारकों की यूनिट का राशन रुक सकता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए हैं। जिले में करीब ऐसे 1.35 लाख यूनिट है, जिनकी ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। हालांकि, सरकार ने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को इससे अलग रखा है।

जिले में 5,72,623 लाख राशन कार्ड धारक है। इनमें से कुल 23,95,149 यूनिट दर्ज है। पिछले कई माह से यूनिटों की ई-केवाईसी का कार्य चल रहा है। ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि पहले 30 जून निर्धारित की गई थी। इसके बाद ई-केवाईसी कराने की तिथि को बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद अभी तक शत प्रतिशत यूनिटों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। जिले में 1233 सस्ते गल्ले की दुकान है। जहां पर सभी राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाता है। विभाग ने राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए बॉयोमेट्रिक तरीके से राशन वितरण शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक यह व्यवस्था थी कि यदि किसी राशनकार्ड में शामिल एक भी यूनिट की ई-केवाईसी है तो सभी यूनिट का राशन मिल जाता था। अब जिन यूनिट की ई-केवाईसी नहीं हुई है, उन यूनिटों का राशन नहीं दिया जाएगा।
- लोगों का बाहर होना भी एक कारण
अभी तक जिन लोगों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। इसके पीछे एक कारण लोगों का काम के सिलसिले में बाहर होना भी एक हो सकता है। देहात के मोहंड, कल्लूवाला, पहाडीपुर आदि क्षेत्रों में जंगलों में निवासरत लोग अन्य स्थानों पर प्रवास कर जाते हैं। साथ ही अपात्रों के भी राशनकार्ड बनना एक वजह हो सकती है।

-वर्जन
जिन लोगों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। वह जल्द से जल्द अपनी राशन की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। सभी राशन की दुकानों पर ईपॉश मशीन के जरिये ई-केवाईसी हो रही है। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed