फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ration dealers distributed ration in the hot spot area

हाट स्पॉट क्षेत्र में राशन डीलरों ने घर घर बांटा राशन

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers distributed ration in the hot spot area
सहारनपुर। साप्ताहिक कर्फ्यू के दौरान रविवार से जनपद के हाट स्पॉट क्षेत्रों में राशन डीलरों ने घर घर जाकर राशन का वितरण शुरू किया। खाद्यान्न वितरण का काम 22 अप्रैल तक होगा। जिले में 495 हाट स्पॉट क्षेत्र हैं। इसमें से 212 हाट स्पॉट क्षेत्र नगरीय क्षेत्रों में हैं।
विज्ञापन

साप्ताहिक कर्फ्यू में भी जिले में उचित दर विक्रेताओं ने राशन का वितरण किया। जनपद में 1244 राशन डीलरों के माध्यम से 5.86 लाख राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल दिया जाता है। जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल बांटा जाता है। हाट स्पॉट क्षेत्रों में रहने वाले राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखकर रविवार से हाट स्पॉट क्षेत्रों में राशन डीलरों ने कार्ड धारकों के यहां घर घर खाद्यान्न पहुंचाने का काम शुरू किया। राशन डीलरों ने ईपॉश मशीन पर उपभोक्ताओं का अंगूठा मिलान कराकर राशन दिया। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के सभी 495 हाट स्पॉट क्षेत्रों के कार्ड धारकों को राशन डीलरों ने रविवार को घर घर जाकर खाद्यान्न का वितरण किया। खाद्यान्न वितरण का काम 22 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed