फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ration dealer and complaint complainants in front of investigating officer

जांच अधिकारी के सामने राशन डीलर और शिकायत कर्ताओं में नोक झोंक

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer and complaint complainants in front of investigating officer
ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक डीलर की जांच को खटोली में पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नागल। ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य विभाग के निरीक्षक ने शनिवार को गांव खटोली पहुंच कर ग्रामीणों के बयान लिए। इस दौरान शिकायतकर्ता एवं राशन डीलर में नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया।
गांव के अनीस, रईस, इसलाम, राम सिंह, रुकमेश आदि ग्रामीणों ने पिछले दिनों जिला पूर्ति अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के राशन डीलर के विरुद्ध आरोप लगाते हुए कहा था कि राशन डीलर ने कुछ यूनिट फर्जी रूप से कार्डों में दर्शा रखी है। इनका राशन वह खुद ले कर उसकी कालाबाजारी करता है। साथ ही पात्र लोगों के राशन कार्ड कटवा कर अपात्र लोगों के राशन कार्ड बनवा रखे हैं। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर सदर आपूर्ति निरीक्षक हृदयेश कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिकायत कर्ताओं के बयान लेने शुरू किए। शिकायत कर्ताओं ने डीलर पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए। इस पर राशन डीलर ने कहा कि शिकायतकर्ता चुनावी रंजिश रखते हैं और यही वजह है कि वे उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों में तनातनी हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना नागल से पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा कर अपनी मौजूदगी में प्रक्रिया कराई। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने शिकायत कर्ताओं के बयान कलम बंद किए। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को देंगे। वहां से जो भी निर्णय लिया जाएगा। उस पर अमल कराया जाएगा। उधर, राशन डीलर ने कहा आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed