{"_id":"5e3318448ebc3e4b494cba5c","slug":"rapid-response-team-formed-to-deal-with-corona-saharanpur-news-mrt466339722","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने को रैपिड रिस्पांस टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने को रैपिड रिस्पांस टीम गठित
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित कर दी है। भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने और दवाओं की उपलब्धता को लेकर सीएमओ ने बृहस्पतिवार को चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने वायरस की पहचान, सघन निगरानी, उपचार, बचाव एवं रोकथाम तथा दैनिक रिर्पोटिंग (सर्विलांस) को लेकर चिकित्साधिकारियों के साथ मंथन किया। बैठक में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा नोडल अधिकारी शामिल रहे। सीएमओ ने सभी को जानकारी दी कि यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्धि के रूप में सामने आया है। इस वायरस के संक्रमण से मनुष्यों में फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। सीएमओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू/कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिए गए हैं। बचाव के सभी उपकरण, पीपीई किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क एवं कैप्सूल ओसेल्टामिविर की प्रचुर मात्रा में समस्त चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है, जोकि लक्षणों के आधार पर रोग निगरानी एवं निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। चीन से वापस आए व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर उन्हें संभावित माना जाएगा।