फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rapid response team constituted for influenza

Saharanpur News: इन्फ्लूएंजा के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित

Sun, 12 Mar 2023 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rapid response team constituted for influenza
संदिग्ध मरीजों का नमूना लेगी टीम, भेजा जाएगा लैब
विज्ञापन

-आरआरटी में चिकित्सक सहित पांच सदस्य शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देश में इन्फ्लूएंजा एच3 एन2 का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर दी है। यह टीम अस्पतालों में एच3 एन2 के संदिग्ध मरीजों का नमूना लेगी। उसके बाद उसे लैब भेजा जाएगा। टीम में चिकित्सक सहित पांच सदस्य शामिल है।
इन्फ्लूएंजा एच3एन2 संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में बुखार, खांसी, गले में खराश, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादा दिनों तक खांसी के बने रहने से इन्फ्लूएंजा का खतरा है। ऐसे में एसबीडी जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को सावधानी पूर्वक देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी मरीज की जांच नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जनपद में सर्विलांस व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है। चिकित्सक, एपिडेमियोलॉजिस्ट, मलेरिया निरीक्षक, फार्मासिस्ट और पैथोलॉजिस्ट की आरआरटी गठित की है, जो अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध मरीजों का सैंपल लेकर उसे लैब भेजेगी। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर आरआरटी को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभी तक इन्फ्लूएंजा का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed