फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rape of a nine-year-old girl, report filed against the accused

Saharanpur News: नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rape of a nine-year-old girl, report filed against the accused
नकुड़। नकुड़ क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व परिजनों की अनुपस्थिति में छोटे भाई बहनों को कमरे में बंद कर नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया। बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर मामला खुला तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

घटना विगत 17 फरवरी को नकुड़ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। परिजनों को पता तब लगा जब मंगलवार को बच्ची ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। मां ने बच्ची से पूछा तो घटना का पता चला। पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ मजदूरी करती है। पिछले 17 फरवरी के दिन भी वह मजदूरी करने के लिए गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में घर के सामने के पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उनकी चार वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद बच्चों को दुष्कर्म की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़त बच्ची ने मंगलवार शाम अपनी मां से पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed