{"_id":"60f716448ebc3e6d590d21ed","slug":"rape-committed-on-the-pretext-of-job-and-marriage-saharanpur-news-mrt548292974","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई और फिर...
Wed, 21 Jul 2021 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:04 AM IST
सार
युवती से शादी और सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अब पीड़ित युवती ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती को शादी और नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर लड़की के परिजनों से दो लाख रुपये भी लिए। इतना ही नहीं, आरोपी ने अश्लील क्लिप बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पर आई युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में उसने 12वीं करने के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिला लिया था। उस समय उसकी मुलाकात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के पेपर मिल रोड निवासी युवक के साथ हुई थी। युवक ने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने कहा था कि जब तक उसकी सरकारी नौकरी नहीं लगती है, वह उसकी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर सकती है। आरोप है कि युवक ने उसके घर भी आना शुरू कर दिया। नौकरी लगवाने के नाम पर परिजनों से दो लाख रुपये भी ले लिए। करीब तीन माह पूर्व उसके परिजन एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। युवक उसके घर पर जूस लेकर आया। आरोप है कि युवक ने जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो क्लिप बना ली। डर के कारण वह चुप रही। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देने पर आरोपी ने घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने अब एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन