फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rank of district improved in development works and revenue collection

Saharanpur News: विकास कार्यों और राजस्व वसूली में सुधरी जिले की रैंक

Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rank of district improved in development works and revenue collection
सहारनपुर। प्रदेश स्तर पर विकास कार्यों में सहारनपुर की रैंक सुधरी है। राजस्व वसूली में सुधार हुआ है। इसके तहत राजस्व वसूली में ई श्रेणी से जनपद बी श्रेणी में आ गया है। हालांकि, कई योजनाएं समय रहते पूरी होती तो जिले को और बेहतर स्थान मिल सकता था। अधिकारी जिले को टॉप टेन में लाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर अनेक कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर नल हर घर जल योजना संचालित है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। इसके अलावा प्रोबेशन विभाग ने बालिकाओं के पैदा होने से लेकर शादी तक मिलने वाले अनुदान में शत-प्रतिशत लाभ दिलाया।
विज्ञापन

यूपी नेडा के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सोलर प्लांट लगाए गए। जिनकी बदौलत दिसंबर में 41वें रैंक के सापेक्ष जिले को जनवरी में 36वीं रैंक मिली है। जबकि राजस्व की बात करें तो जिला ई से बी श्रेणी में आ गया है। शासन की ओर से जारी हुई सूची में विकास और राजस्व वसूली में 56वीं रैंक मिली है। अधिकारी जल्द जिले को टॉप-10 में शामिल कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- इन योजनाओं पर समय से हो काम तो टॉप-10 में शामिल होगा जिला
- राजस्व वसूली हो शत-प्रतिशत।
- घर-घर पहुंचे शुद्ध पेयजल।
- स्वच्छ भारत मिशन के कार्य हो पूरे।
- सामुदायिक शौचालयों की स्थिति हो ठीक।
- ग्राम पंचायतों में जलभराव की समस्या से मिले निजात।
- कई जगहों पर पानी की टंकी का निर्माण हो पूरा।
- तालाबों के सुंदरीकरण भी समय से हो पूरा।
- वर्जन : जिले में समस्त परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। पहले से रैंक में सुधार हुआ है। जल्द परियोजनाओं को पूरा कराकर सहारनपुर को टॉप-10 में शामिल कराया जाएगा। - सुमित महाजन, मुख्य विकास अधिकारी

-वर्जन : राजस्व वसूली सहित अनेक कार्य में विभाग के कामों में काफी सुधार हुआ है। ई श्रेणी से बी श्रेणी में जनपद आ गया है। भविष्य में भी शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने का टारगेट रखा गय है। -रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम (एफ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed