फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rank fell in the state but the success percentage improved

प्रदेश में रैंक गिरी पर सफलता का प्रतिशत सुधरा

Sun, 19 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rank fell in the state but the success percentage improved
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की तुलना 2020 की परीक्षाओं से करें तो प्रदेश में सहारनपुर की रैंक काफी नीचे आई है, जबकि सफलता के प्रतिशत की बात करें तो सुधार हुआ है। ऐसे में विभागीय अधिकारी एक ओर जहां रैंक गिरने से चिंतित हैं, वहीं सफलता का प्रतिशत बढ़ने से खुश भी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कोरोना की वजह से परीक्षाएं नहीं हो सकी थी। दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था। ऐसे में 12वीं के परिणाम की तुलना 2020 से की जा रही है। वर्ष 2020 में दसवीं के परिणाम में सहारनपुर प्रदेश में दसवें स्थान पर रहा था, जबकि इस बार फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंच गया है। सफलता के प्रतिशत की बात करें तो 2020 में दसवीं में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 88.99 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 89.91 प्रतिशत पर पहुंचा है। 12वीं की बात करें तो 2020 में सहारनपुर प्रदेश में 31वें पायदान पर रहा था, जबकि इस बार सहारनपुर फिसलकर 44वें नंबर पर चला गया है, जबकि सफलता के प्रतिशत के मामले में स्थिति सुधरी है। 2020 में 80.32 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे थे, जबकि इस बार सफलता विद्यार्थियों का प्रतिशत 85.51 रहा है।
विज्ञापन

कक्षा-------पंजीकृत छात्र------परीक्षा में शामिल-----उत्तीर्ण
10वीं------35,128---------32,051----------29,448
12वीं------32,586---------30,980----------26,492
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed