फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramraj sat Triloka, all the souls were harried

अयोध्या लौटने पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ramraj sat Triloka, all the souls were harried
रामलीला भवन से निकाली प्राचीन रामलीला से निकली राज तिलक के लिये रथ यात्रा पर पर सवार रामजी की सवा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लंका पर विजय प्राप्त करके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता अयोध्या लौट आए। अयोध्यावासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में रामलीला कमेटी की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सोमवार रात शोभायात्रा रामलीला भवन से प्रारंभ हुई। वहां पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता का भव्य स्वागत हुआ। तिलक किया और पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में रथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ ही लक्ष्मण और सीताजी विराजमान थीं। शोभायात्रा रामलीला भवन से शुरू होकर भगत सिंह चौक होते हुए मोरगंज पहुंची और फिर वहां से वापस रामलीला भवन पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में महेंद्र कुमार गुप्ता रथ सारथी रहे। इस दौरान प्राचीन रामलीला कमेटी के कार्यवाहक प्रधान अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, कार्यवाहक मंत्री माई दयाल सिंह मित्तल सहित काफी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed