फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rampur Maniharan became the winner and Saharanpur Nagar became the runner-up

रामपुर मनिहारान विजेता और सहारनपुर नगर उप विजेता बना

Sat, 05 Nov 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rampur Maniharan became the winner and Saharanpur Nagar became the runner-up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की 71वीं जनपदीय बालक एवं बालिका खेल प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारान विजेता और सहारनपुर नगर उप विजेता रहा।
सीनियर बालिकाओं की 3000 मीटर पैदल चाल में सहारनपुर नगर की अंशिका पहले, रामपुर मनिहारान की कामिनी दूसरे और सहारनपुर नगर की बुशरा तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बाधा दौड़ में सहारनपुर नगर की ट्विंकल ने पहला, सहारनपुर नगर ही की खुशी ने दूसरा और देवबंद की प्रिया ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में देवबंद की प्रिया, सहारनपुर नगर की खुशी पाल और रामपुर मनिहारान की कामिनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में रामपुर मनिहारान की सीमा पहले, रामपुर मनिहारान की शिवानी दूसरे और नकुड़ की साक्षी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर बालकों की 400 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान के मुकुल पहले, सहारनपुर नगर के सुमित दूसरे और रामपुर मनिहारान के आशीष तीसरे स्थान पर रहे। 110 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर के प्रियांशु ने पहला, रामपुर मनिहारान के अर्जुन ने दूसरा और रामपुर मनिहारान ही के आशीष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर बालकों की 100 मीटर दौड़ में सहारनपुर नगर के रिषभ पहले, रामपुर मनिहारान के अभिनव दूसरे और रामपुर मनिहारान के अभिषेक ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर पैदल चाल में सहारनपुर नगर के यशवंत पहले, रामपुर मनिहारान के नितिन दूसरे और नकुड़ के राम तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में रामपुर मनिहारान की रुखसार ने पहला, सहारनपुर नगर की समरीन ने दूसरा और नगर ही की काजल ने तीसरा स्थान पाया। ऊंची कूद में रामपुर मनिहारान की रीत, रामपुर मनिहारान ही की शिवानी और नकुड़ की रजनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। हैमर थ्रो में रामपुर मनिहारान की शिवानी ने पहला, रामपुर मनिहारान की शगुन ने दूसरा और सहारनपुर नगर की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल रामपुर मनिहारान विजेता और सहारनपुर नगर उप विजेता बना। व्यक्तिगत तौर पर सब जूनियर वर्ग में नकुड़ की खुुशी, जूनियर बालिका वर्ग में रामपुर मनिहारान की निर्धन और रीत तथा सीनियर वर्ग में सहारनपुर नगर की सिमरन और रामपुर मनिहारान की सीमा विजेता बनीं। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक श्रीराणा सहस्रांशु कुमार सुमन, डीडीआर उमेश सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार, लेखाधिकारी राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed