फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramlila festival begins in Gagalhedi, preparations begin in Ambehata

गागलहेड़ी में रामलीला महोत्तसव शुरू, अंबेहटा में तैयारी शुरू

Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ramlila festival begins in Gagalhedi, preparations begin in Ambehata
गागलहेड़ी में रामलीला महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते कर्ण सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी / अंबेहटा (सहारनपुर)। गागलहेड़ी में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वहीं अंबेहटा में श्रीराम लीला के मंचन को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए समिति का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में श्रीराम लीला का शुभारंभ आयुष मंत्री के अनुज कर्ण सिंह सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह और थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामायण से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल मेंहदी रत्ता, मुकेश गोयल, राजेश कपिल, अरविंद गुप्ता, महेंद्र धीमान, जसबीर यादव, संजय यादव, जावेद राणा, सुनील सैनी, सतीश आढ़ती, वत्सल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

अंबेहटा में रामलीला मंचन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रामलीला समिति का गठन कर सन्नी मित्तल को सर्वसम्मति से प्रधान व नितिन भटनागर को महासचिव बनाया। महादेव मंदिर में हुई हिंदू समाज के लोगों की बैठक में शम्मी जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल जैन को उपाध्यक्ष, अमित गुप्ता को सचिव तथा श्रवण पांचाल को कोषाध्यक्ष चुना। इसके अलावा राजकुमार खुराना, अरुण जैन, अजय रुहेला, रतन पांचाल, सुरेश चंदेरिया व मनोज आर्य समिति के संरक्षक तथा सोनू कश्यप उपमंत्री महावीर कश्यप महामंत्री होंगे। नये प्रधान सन्नी मित्तल ने बताया कि रामलीला मंचन को प्रभावी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed