फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramkela of the district won, selected for the first place

जनपद के रामकेला ने बाजी मारी, प्रथम स्थान के लिए चयनित

Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ramkela of the district won, selected for the first place
आम रामकेला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में जनपद के बागवान आसिफ राव के रामकेला को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। जनपद से पांच बागवानों ने अपने आमों के स्टॉल इस महोत्सव में लगा रखे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ महोत्सव में एक समिति ने पुरस्कार के लिए बेहतरीन आमों का चयन किया। इसमें जनपद के गांव फखपुर नवादा के किसान आसिफ राव के रामकेला को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। सोमवार को समिति ने विभिन्न प्रजातियों के आमों का चयन किया गया। पुरस्कार सात जुलाई को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ महोत्सव में जनपद के पांच बागवान भागेदारी कर रहे हैं। इनमें गांव फतेहपुर कलां के अनुज कुमार एवं मोहन, महेशपुर के नकली सिंह और तीतरों के राजकुमार शामिल हैं। वे अपने बागों से आम की दशहरी, चौसा, लंगड़ा, हुश्नआरा, मल्लिका, आम्रपाली, नकली मालदा प्रजातियों के आम को महोत्सव के लिए ले गए हैं। इनमें से आसिफ राव के रामकेला आम को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed