फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramabai Ambedkar Pathshala started in Kasbagarh

Saharanpur News: कस्बागढ़ में शुरू हुई रमाबाई अंबेडकर पाठशाला

Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Ramabai Ambedkar Pathshala started in Kasbagarh
मिर्जापुर। जन शक्ति संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में गांव कस्बा गढ़ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भवन में माता रमाबाई अंबेडकर पाठशाला का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मोर्चा चीफ कोर्डिनेटर अर्जुन सिंह ने कहा कि शिक्षा बचाओ एवं संस्कृति बचाओ अभियान के तहत संगठन द्वारा जनपद के ग्रामीण अंचलों में अनौपचारिक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। इसी क्रम में पहला केंद्र साढौली कदीम के गांव आलमपुर में भीम पाठशाला के नाम से दूसरा केंद्र माता सावित्री बाई फुले पाठशाला के नाम से ग्राम सैद मौहम्मदपुर गढ, तीसरा केंद्र माता रमाबाई अंबेडकर के नाम से यहां प्रारंभ किया जा रहा है। महिला विंग की सदस्य संगीता गौतम, हंसराज गौतम, धर्म सिंह, कर्ण रमेशचन्द, राजपाल सिंह, अजय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू कुमार एवं संचालन सोमपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed