फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ram Vihar Colony far away from the development of Municipal Corporation

नगर निगम के विकास से कोसों दूर राम विहार कॉलोनी

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ram Vihar Colony far away from the development of Municipal Corporation
राम विहार कॉलोनी में हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक ओर जहां नगर निगम शहर के कुछ खास हिस्सों को चमकाने में लगा है, वहीं कुछ कॉलोनियां ऐसी भी हैं, जिनकी लगातार अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि बदहाली के कारण कई परिवार पलायन तक कर गए हैं, जबकि कुछ कॉलोनी छोड़ने को मजबूर हैं। यहां बात हो रही है वार्ड 18 की रामविहार कॉलोनी की। अमर उजाला ने कॉलोनी में जाकर वहां का हाल जाना।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रामविहार कॉलोनी करीब 15 साल पहले बसी थी, लेकिन नगर निगम अभी तक यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं दे सका है। वह कई बार नगर निगम के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। खास बात यह है कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बिना बारिश के भी खाली पड़े प्लॉटों में भारी जलभराव है, जिसमें मच्छर के साथ ही जहरीले कीड़े पैदा हो रहे हैं। बरसात के दिनों में रास्तों के साथ ही घरों में जल घुटनों तक पानी भर जाता है, जिसकी वजह से करीब सात परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं। ऐसे लोग खुद का मकान होते हुए भी किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था चौपट
कई गलियों में बिजली के खंभे तक नहीं होने के कारण घरों तक जा रहे केबल बल्ली पर लटके हैं। चूंकि खंभे नहीं हैं तो कॉलोनी की कई गलियों में पथ प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। इस कारण रात में अधिकांश गलियों में अंधेरा रहता है। इसके अलावा पक्की सड़क और नालियां नहीं होने से गलियों में भारी जलभराव है। ऐसे में मोहल्ले की सफाई भी नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मी आते हैं और लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामविहार कॉलोनी की अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जल्द ही निर्माण विभाग के इंजीनियरों को कॉलोनी में भेजकर सर्वे कराया जाएगा। जो समस्याएं हैं उनको दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed