फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ram procession taken out with pomp, welcomed with flower showers

धूमधाम से निकाली गई राम बारात, पुष्प वर्षा से स्वागत

Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ram procession taken out with pomp, welcomed with flower showers
सहारनपुर। जिले में श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का स्वागत किया गया। बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी सुलतानपुर के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर बाद कंकरो वाले मंदिर से राम बरात बैंड बाजों के साथ शुरू हुई। बरात का उद्घाटन अंकुश सैनी ने फीता काटकर तथा श्री राम की आरती कर किया। एक भव्य रथ पर राम और लक्ष्मण विराजमान थे, जबकि दूसरे रथ पर राजा दशरथ, भरत एवं शत्रुघन थे। बरात कस्बे की विभिन्न गलियों से होती हुई मुख्य बाजार में डॉ. हुकुम सिंह सैनी के निवास स्थान जनकपुरी में पहुंची, जहां पर श्री राम बरात का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डा. हुकुम सिंह, रामपाल, अरविंद आदि रहे। जनकपुरी में श्रीराम तथा सीता का स्वयंवर संपन्न हुआ। बरात में प्रधान अनिल कश्यप, चेयरमैन अकबर कुरैशी, बसंत गुप्ता, बालकृष्ण शर्मा, शिवकुमार, राजकुमार, जयपाल सैनी, वीरेंद्र जैन, अंकुश सैनी, सुनेश कुमार, गौरव जैन, मनोज सैनी, संजय सैनी, डॉ. दीपक, दीपक कश्यप, मांगेराम धीमान, संटी गुप्ता आदेश सैनी आदि रहे। श्री राम और सीता के विवाह के उपरांत बरात देर सांय रामलीला मंच पर लौट गई।
विज्ञापन

नागल में श्री राम बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात शिव चौक बस स्टैंड जीटी रोड ब्लॉक चौराहा होती वापस रामलीला भवन पर संपन्न हुई। लक्ष्मीचंद, महेंद्र नोसरान, मनोज, सनातन, रजनीश नोसरान, श्रीपाल धीमान, शशि भूषण, रामकुमार कश्यप, विनोद भाटिया, मांगेराम, नाथीराम, प्रीतम सिंह, पिंटू, मुन्ना कश्यप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में राम बरात मेन बाजार, शाहबुतराय, पासरा, गुजरान, खेवट, खाकरोबान, नयाबांस आदि से होते हुए जनकपुरी पहुंची जहां राजा जनक ने प्रभु श्री राम को तिलक किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर व जलपान कराकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। समिति के प्रधान सन्नी मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रवण पांचाल, सोनू कश्यप, संदीप कश्यप, अर्पित कुमार, रतन पांचाल, अरुण जैन, राजकुमार खुराना, राहुल जैन रहे।

नानौता में श्रीराम बरात का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रक्षा नामदेव ने फीता काटकर व थानाध्यक्ष सोवीर नागर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। श्रीराम बरात नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी, जिसका नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा नेता विवेक नामदेव, गीता राणा, महा संरक्षक योगेश चंद्र गुप्ता, मुकेश पारासर, प्रबंधक विजेंद्र रुहेला, कृष्ण कुमार गुप्ता, अरविंद गर्ग, सतीश गर्ग, राकेश वर्मा, राजकुमार कालडा, पुष्पेंद्र भटनागर, अरविंद सिसौदिया, मनोज रुहेला, अशोक तागरा, राजेंद्र गोत्रे, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ केपी सैनी, सतीश रुहेला, प्रताप उपाध्याय, सार्थक, सुमित गुप्ता, हर्षित धीमान रहे।

नागल में निकाली गई राम बरात में शामिल झांकी

नागल में निकाली गई राम बरात में शामिल झांकी- फोटो : SAHARANPUR

सुलतानपुर में रथ पर सवार श्री राम लक्ष्मण जी।

सुलतानपुर में रथ पर सवार श्री राम लक्ष्मण जी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed