फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ram mandir.

ईमानदारी से बने राम मंदिर और पूरी दुनिया में हो मिसाल कायम

Thu, 06 Feb 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ram mandir.
ईमानदारी से बने राम मंदिर और पूरी दुुनिया में हो मिसाल कायम
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्र सरकार की ओर से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा करने पर राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों में भारी उत्साह है। इन लोगों की मांग है कि पूरी ईमानदारी के साथ भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। मंदिर ऐसा बनना चाहिए, जो अपने आप में पूरी दुनिया में मिसाल बने। अब मंदिर निर्माण को लेकर किसी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
पूर्व विधायक मिशन कंपाउंड निवासी लाज कृष्ण गांधी बताते हैं कि वर्ष 1991 में सहारनपुर में उन्होंने आरएसएस की तरफ से श्रीराम मंदिर आंदोलन की कमान संभाली थी और वह संयोजक थे। उनके पिता स्व कुंदन लाल राम मंदिर आंदोलन में जेल गए। इसके अलावा उनका बेटा नंद किशोर गांधी के अलावा सैकड़ों लोग जेल गए । सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर बनाए जाने रास्ता साफ हुआ है केंद्र सरकार ने भी ट्रस्ट की घोषणा कर दी, जिन लोगों को ट्रस्ट में शामिल किया, वह सभी देश के योग्य व्यक्ति हैं। इसमें किसी को नाराजगी नहीं जतानी चाहिए। नंद किशोर गांधी ने कहा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। वहां पर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनना चाहिए, जो पूरे विश्व के लिए अपने आप में एक मिसाल बन जाए, जो संत ट्रस्ट में शामिल न करने की वजह से नाराज हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। उम्मीद है कि सरकार ट्रस्ट का विस्तार कर सभी की नाराजगी भी दूर करेगी, लेकिन सबसे पहला काम है कि जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो।
विज्ञापन

माधोनगर निवासी पूर्व सभासद महेंद्र सचदेवा बताते हैं कि राम मंदिर आंदोलन में लंबे समय तक जुड़े रहे। शादी के सात दिन बाद ही वह अपनी पत्नी सुुषमा सचदेवा के साथ इस आंदोलन में जेल गए। आंदोलन में पत्नी ने भी उनका पूरा सहयोग किया। केंद्र सरकार ने राम मंदिर निर्माण की पहल कर ट्रस्ट की घोषणा की। सरकार का कदम सराहनीय है। मंदिर में निर्माण में अब किसी भी तरह का विवाद नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed