{"_id":"7dbc702b50a25a4cffb30c7a76f37e2e","slug":"ram-gopal-who-has-triggered-the-effigy-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल का पुतला फूंकने वाले गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल का पुतला फूंकने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर तिराहे पर गुरुवार सुबह करीब दस बजे ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं ने सपा महासचिव रामगोपाल यादव का पुतला फूंककर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। समाज के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सपा महासचिव रामगोपाल उनके ईष्टदेव की प्रतिमा को खंडित करवाया है। मैनपुरी इटावा में ही ब्राह्मण समाज की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद सदर थाने में दोपहर तक कई हिंदू संगठनों के नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को छुड़ाने की जुगत में लगे रहे। पुलिस ने धारा 151 में शांति भंग में चालान की कार्रवाई की। ब्राह्मण युवजन सभा और जागृति युवा ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह सपा महासचिव का पुतला फूंकने के साथ ही विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसके लिए कार्यकर्ता थाना सदर तिराहे पर एकजुट होने लगे।
जैसे ही वे पुतला जलाकर प्रदर्शन को तैयार हुए, ठीक ऐन वक्त पर भनक लगने पर एलआईयू के डीएसपी वीरभान, थाना सदर प्रभारी एके सिंह समेत अन्य पुलिस फोर्स वहां पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले तो कार्यकर्ताओं से पुतला ही छीना। इसे लेकर काफी नोंकझोंक छीनाझपटी हुई। इसके बाद समाज के कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर पास ही सदर थाने में ले जाया गया। पकड़े गए कार्यकर्ताओं में सुशांत, राहुल कुमार, गुड्डू, हरेंद्र सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
सहारनपुर। कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी होने पर दिव्यांश पंडित, गुड्डू पंडित, अर्जुन पंडित, अखिल वत्स, राजीव शर्मा सहित अन्य हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में ये लोग थाने पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पहले सदर प्रभारी से बात की। इसके बाद कुछ लोग एसएसपी से भी मिले। इन कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री या किसी मंत्री का पुतला नहीं फूंका। इसके बावजूद उनका पुतला छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के बाद समाज के ईष्टदेव का सम्मान बनाए रखने की बजाय कार्यकर्ताओं के विरोध को भी दबाने की कोशिश की गई है।
समाज के लोगों पर रहेगी खुफिया नजर
गुरुवार के प्रकरण को देखते हुए आगे भी खुफिया विभाग की टीमें समाज के कार्यकर्ताओं पर नजर रखेंगी। उधर, देर शाम जारी प्रेस को जारी किए गए बयान में ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय की ओर से चेतावनी दी गई कि इस मामले में आंदोलन और तेज किया जाएगा।