फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rally of vehicles gathered on the roads, Doon Highway remained jammed throughout the day

सड़कों पर उमड़ा वाहनों का रैला, दिन भर जाम रहा दून हाईवे

Thu, 27 Oct 2022 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rally of vehicles gathered on the roads, Doon Highway remained jammed throughout the day
दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सड़कों पर उमड़ा वाहनों का रैला, दिन भर जाम रहा दून हाईवे
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। त्योहारों की समाप्ति के बाद सड़कों पर उमड़े वाहनों के रैले से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मोहंड से डाट मंदिर के बीच जाम जैसे हालात बने रहे। करीब दस किमी लंबे इस हिस्से पर वाहन दिन भर रेंगकर गुजरते रहे।
बता दें कि शिवालिक पहाड़ियों के बीच मोहंड से चार किमी आगे लाल पुल वन वे है। इस पर एक बार में एक ही वाहन गुजर सकता है। ऐसी दशा में हाईवे पर वाहनों का लोड बढ़ने के बाद इस पुल पर जाम लग जाता है। हालांकि यहां बिहारीगढ़ थाना पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है, लेकिन वाहनों के रैले के सामने जाम खुलवाने में उन्हें भी पसीने गए। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से लगा जाम देर शाम तक नहीं खुल सका था। जब तक पुल के एक तरफ के वाहन निकलते, तब तक सड़क पर दूसरी तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग जाती।
विज्ञापन

इसके चलते दस किमी की दूरी तय करने में एक से दो घंटे तक वाहन चालकों को लगे। जाम के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ी। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस लाल पुल की बगल में एक और पुल का निर्माण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के बाद वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed