फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raksha Bandhan: Sisters buy rakhis and brothers buy gifts

रक्षा बंधन: बाजारों में रौनक, बहनों ने खरीदी राखियां

Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sisters buy rakhis and brothers buy gifts
नेहरू मार्केट में राखी खरीदती बहने - फोटो : SAHARANPUR
रक्षा बंधन: बहनों ने खरीदीं राखियां और भाइयों ने उपहार
विज्ञापन

सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। बहनें भाइयों के लिए विभिन्न प्रकार की राखियां खरीद रही हैं। वहीं, भाइयों द्वारा भी बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी की जा रही है।
रविवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर इन दिनों बाजारों गुलजार हैं। शहर में बहनें चौकी सराय, नया बाजार, गुच्छा मार्केट, शहीदगंज बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइश कैंप सहित अनेक क्षेत्रों में राखियों की दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन की राखियां खरीद रही हैं। बाजार में मेटल, रेशमी धागे, मोरपंखी और बच्चों के लिए छोटा भीम और टेडी बीयर वाली राखी की बिक रही है। इसके अलावा चांदी की राखी की भी मांग है। राखियों की कीमत दस रुपये लेकर 1500 रुपये तक है। इनमें 100 से 300 रुपये तक की मेटल व धागे वाली फैंसी राखी को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

गिफ्ट आइटम और मिठाई कारोबार भी बढ़ा
मिठाई कारोबार में भी इजाफा हुआ है। हलवाई हट्टे के मिठाई कारोबारी राजीव नारंग ने बताया कि पिछले दिनों की अपेक्षा कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह गिफ्ट आइटमों की भी मांग बढ़ गई है। कोर्ट रोड के कारोबारी सन्नी नागपाल ने बताया कि गिफ्ट आइटम के 100 से दो हजार रुपये तक वाले पैक आए हैं, जिनमें चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, टॉफियां, पेय पदार्थ, मेवे, बिस्कुट आदि शामिल हैं।

दिल्ली देहरादून हाईवे का किनारा धंसने से खाई मे पलटा ईटों से भरा ट्रक

दिल्ली देहरादून हाईवे का किनारा धंसने से खाई मे पलटा ईटों से भरा ट्रक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed