फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakhi playing duty after getting rid of infection

संक्रमण से मुक्त होकर फर्ज निभा रहीं राखी

Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rakhi playing duty after getting rid of infection
सहारनपुर। कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संकट के सिपाही बने हैं। उन्हें अपनी जान से ज्यादा मरीजों का ख्याल है। फर्ज निभाने की इस डगर पर वे खुद संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन ठीक होने के बाद फिर से ड्यूटी को बखूभी अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही संकट के सिपाहियों में शामिल हैं एसबीडी जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स राखी। उनकी गत नौ अप्रैल को कोविड 19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उस समय वह फिजिशियन ओपीडी कक्ष संख्या 15 में ड्यूटी पर थीं। ओपीडी में रोजाना ही मरीजों की भीड़ लग रही थी। इसी दौरान राखी संक्रमित हो गईं। जांच रिपोर्ट का पता चलने पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। राखी बताती हैं कि परिवार में उनके पति संजय कुमार के अतिरिक्त बेटा और बेटी हैं। खुद को परिवार से अलग कमरे में रखा। कमरे से बाहर नहीं निकलीं और परिवार के सदस्यों को भी कमरे में नहीं आने दिया। नियमित दवा लेती रहीं और सेहत ठीक रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान रखा। इसके साथ ही योग अभ्यास आदि भी किया। 15 दिन होम आइसोलेशन में रहने के बाद वह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गईं।
विज्ञापन

अब उनकी ड्यूटी जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में है। यहां भी काफी मरीज भर्ती हैं, जिनकी देखभाल करती हैं। राखी बताती हैं कि होम आइसोलेशन में रहते हुए संक्रमण को हरा दिया। इसके बाद अब अपनी ड्यूटी को अच्छी कर निभा रही हैं। जिससे ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर घायलों को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed