UP: राकेश टिकैत बोले- बिजली और चकबंदी के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी भाकियू, अयोध्या बुलावे के सवाल पर कही ये बात
Saharanpur News : राकेश टिकैत ने कहा कि बिजली और चकबंदी के खिलाफ भाकियू बड़ा आंदोलन करेगी। वहीं, अयोध्या बुलावे के सवाल पर उन्होंने यह बड़ी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश में बिजली और चकबंदी दो सबसे बड़ी समस्याएं हैं। इनके अधिकारियों ने आतंक मचा रखा है। इसके विरोध में बड़ा आंदोलन करने की आवश्यकता है। जिसके लिए किसानों को संगठित करने का काम किया जा रहा है।
सहारनपुर में देवबंद के अंबहेटा शेखां गांव में सोमवार को किसान पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून देश में एक बड़ा सवाल है। यदि यह मिल जाएगा तो देश में कुछ किसानों को लाभ होगा, क्योंकि बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक फसलें कम रेट पर खरीदी जाती हैं जो बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो वह हसदेव (हाथी समेत जानवर) के जंगलों को काटकर उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ पहुंचा रही थी। अब वहां की भाजपा सरकार भी ऐसा ही कर रही है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर आदिवासियों को उजाड़ने का काम कर रही है। सरकारों की पॉलिसी किसी पार्टी की अपनी नहीं है। उद्योगपति ही देश को चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना
मेरठ में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने के सवाल पर टिकैत ने कहा हमारी यूनियन के नेता अधिकारियों से मिले थे। मृतक के परिवार को मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की बात हुई है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के सवाल पर टिकैत ने कहा कि यदि निमंत्रण देना मंदिर कमेटी के हाथ में होगा तो मिलेगा, यदि भाजपा के हाथ में हुआ तो नहीं मिलेगा। अध्यक्षता आस मोहम्मद त्यागी व संचालन सचिन कुमार ने किया।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी