फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajiv Khurana became president and Ramnik Singh became general secretary

राजीव खुराना अध्यक्ष और रमणीक सिंह महासचिव बने

Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Khurana became president and Ramnik Singh became general secretary
सहारनपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें राजीव खुराना अध्यक्ष और रमणीक सिंह सचदेव को महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें अब्दुल रहमान को कोषाध्यक्ष और हरिओम एवं मो. सलमान को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मनीष गांधी और आशीष कालरा का भीे सर्वसम्मति से सचिव बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष राजेश वाधवा एवं महासचिव विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसोसिएशन के संरक्षक जेएस अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष शिशिर वत्स और जसविंदर अरोड़ा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव खुराना ने कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान कुलविंदर सिंह राठौर, मो. याहिया, विपुल जैन, एके वर्मा, अटल बिहारी शर्मा, मैनपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र गहलौत, श्रवण कुमार, संजय चौधरी, आशीष शर्मा, अरुण कुमार, मनोज गोयल, प्रियांक शर्मा, आशीष अरोड़ा, अजय छोकरा, हरीश अग्रवाल, विकास निर्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed