{"_id":"63b5b426ce60e2541f185fe3","slug":"raised-the-demand-for-uninterrupted-power-supply-for-eight-hours-a-day-saharanpur-news-mrt620551397","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिन में आठ घंटे निर्बाध की जाए विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिन में आठ घंटे निर्बाध की जाए विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय आठ घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग भाकियू अराजनीतिक कार्यकर्ताओं ने की। उन्होंने बुधवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति रात में की जा रही है। जिससे सर्दी के इस मौसम में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में कम से कम आठ घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फराबाद क्षेत्र में सर्दी के इस मौसम में विद्युत आपूर्ति रात के समय हो रही है। कड़ाके की इस सर्दी में किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए रात को अपने खेतों पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में क्षेत्र के किसानों ने अवर अभियंता को भी कई बार अवगत कराया है।
उन्होंने चेतावनी दी यदि ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय आठ घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं होती तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, तेजपाल सिंह, रवि सैनी, ओमपाल प्रधान, सनी कुमार, गुणवीर सैनी, राजकरण यादव, सुधीर कुमार, मांगेराम, सोमवीर, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।