फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rain with strong wind

तेज हवा के साथ हुई झमाझम बरसात

Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
rain with strong wind
सहारनपुर में सुबह हुई बरसात के बाद दिल्ली रोड़ पर हुआ जलभराव - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन से पड़ रही गर्मी के बाद बृहस्पतिवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा चली और झमाझम बरसात हुई। करीब डेढ़ घंटे तक बरसात चलती रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के करीब चार बजे बरसात शुरू हुई थी जो साढ़े पांच बजे तक चली। उसके बाद कुछ समय तक रिमझिम बारिश होती रही, लेकिन सुबह फिर सूरज की किरणों से धूप खिल गई। दिन में बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी घटा छाती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के हुई बरसात का ही प्रभाव है कि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह अधिकतम तापमान भी बृहस्पतिवार को 33 रहा, जबकि बुधवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस था। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

सहारनपुर में सुबह हुई बरसात के बाद पैरामाउंट में हुआ जलमग्न

सहारनपुर में सुबह हुई बरसात के बाद पैरामाउंट में हुआ जलमग्न- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में सुबह हुई बरसात

सहारनपुर में सुबह हुई बरसात- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed