फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rain.

आंधी के साथ आई बारिश

Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
rain.
आंधी के साथ आई बारिश
विज्ञापन

सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। जिले में सोमवार चार बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। शहर से देहात तक कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ टूटकर गिर गए। इससे बागवानों को काफी नुकसान पहुंचा। विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने और फॉल्ट आने के कारण 15 से ज्यादा क्षेत्रों में पांच घंटे से ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। निगम की टीमों को आपूर्ति सुचारु करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी और लोग भी परेशान रहे।
शहर में सुबह दस बजे के बाद से ही गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। शाम चार बजे के बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिली। मगर तेज हवा के कारण गंगोह रोड पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए। कुम्हारहेडा के पास भी पेड़ गिरने की सूचनाएं मिलीं। इसके चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में भी पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

30 एमएम हुई बारिश, तीन डिग्री गिरा तापमान
सहारनपुर। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। हवा और बरसात के बाद अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसमें तीन डिग्री की गिरावट आई। मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक सोमवार को करीब 30 एमएम बारिश हुई। अगले दो दिनों में भी ऐसा मौसम रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से परेशान रहे इन इलाकों के लोग
- विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने और फाल्ट के कारण शहर के मानकमऊ, शुगर मिल, सर्किट हाउस रोड, लेबर कालोनी, साहब जी कालोनी, शारदानगर, पीर माजरा, उनाली, कुम्हारहेड़ा के अलावा रामपुर मनिहारान, जंधेड़ा सहित अन्य जगहों पर विद्युत आपूर्ति पर बाधित रही।
आंधी से आम टूटकर गिरे, बागवान हुए मायूस
- रामपुर मनिहारान क्षेत्र में आंधी से आम के बागों में नुकसान हुआ है। जिले में बेहट के बाद रामपुर मनिहारान का फल पट्टी में दूसरा स्थान है। तेज आंधी में बड़ी तादाद में आम जमीन पर आ गिरा है। आम के बाग ठेकेदारों गांव आभा के भूरा व हाजी मारूफ, रामपुर मनिहारान के अहसान व राजेश कुमार, ढाकादेवी के गय्यूर, पठानपुरा के लिफ़ाक़त, हाजी नसीम, इमरान अंसारी आदि का कहना है कि तेज आंधी से आम के बागों में काफी नुकसान हुआ है।
बारिश से धान की रोपाई में मिलेगी मदद
- गंगोह क्षेत्र के किसानों कुलदीप सिंह, देशपाल चौधरी, अरविंद कुमार, शाजान अली, जनेश्वर प्रसाद आदि का कहना है कि इस समय बारिश की बहुत आवश्यकता है। वर्तमान में धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। सोमवार की बारिश धान की रोपाई के लिए मुफीद साबित होगी। हालांकि तेज हवा से कुछ नुकसान भी हुआ है।

आम को नुकसान, बाकी फसलों को फायदा
- तेज हवा से आम की फसल को तो नुकसान पहुंचा है। मगर धान सहित अन्य फसलों के लिए बारिश फायदेमंद हैं। कुछ जगहों पर आम गिरने की जानकारी मिली है। जरूरत पड़ी तो क्षेत्रों का सर्वे कराया जाएगा। -- रामजतन मिश्रा, उप कृषि निदेशक, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed