फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain provided relief from humidity and heat

बारिश ने दी उमस और गरमी से राहत

Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rain provided relief from humidity and heat
सहारनुपर में हुई बरसात में जाते लोग। - फोटो : SAHARANPUR
बारिश ने दी उमस और गरमी से राहत
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में मंगलवार शाम चार बजे फिर से मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के साथ बरसात ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दी। करीब दो घंटे बाद ही बारिश रुक गई और मौसम काफी सुहावना हो गया। हालांकि शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव भी हो गया। कुछ किसानों ने कहा कि बारिश से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन आंधी आती है तो परेशानी हो सकती है।
शहर में सुबह दस बजे के बाद से अपराह्न तीन बजे तक गर्मी और उमस का माहौल रहा। इसके बाद आसमान पर काफी देर तक बादल छाए रहे और चार बजने तक तेज हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। हालांकि शहर में कुछ इलाके ऐसे भी रहे जहां बूंदाबांदी ही हुई। करीब दो घंटे तक रुक-रुककर यह बारिश हुई। इससे लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन

इसी सप्ताह इससे पहले आई तेज आंधी और बारिश ने काफी नुकसान किया गया था। कई जगहों पर पेड़ और तार टूटने से 200 से अधिक गांवों की बत्ती तक गुल हो गई थी जबकि आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा था। गनीमत रही कि इस बार हवा इतनी तेज नहीं रही। जिले के कुछ किसान नीरज, अरुण राणा सहित अन्य ने कहा कि ऐसी बारिश से कोई दिक्कत नहीं है। बरसात धान के लिए अच्छी है। तेज आंधी आती है तो उससे परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed