फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain increased with cold winds

सर्द हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ा दी ठिठुरन

Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rain increased with cold winds
रेलवे रोड पर बरसात के चलते सड़को पर रात गुजारता परिवार - फोटो : SAHARANPUR
सर्द हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ा दी ठंड
विज्ञापन

सहारनपुर। नए साल के पहले सप्ताह में कुछ दिन की चटक धूप के बाद रविवार रात से मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। सोमवार सुबह दस बजे तक बूंदाबांदी शुरू हो गई और दोपहर से लेकर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। सर्द हवाओं के साथ बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन में बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
सोमवार को दिनभर बारिश के बीच सुबह 10 से 12 बजे के बीच हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम होने तक यह गति 22 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई।
विज्ञापन

भीगते और ठिठुरते हुए घर पहुंचे स्कूली बच्चे
सोमवार को जैसे ही छुट्टियां खत्म हुईं और बच्चे स्कूलों में पहुंचे तो मौसम के बदले मिजाज ने फिर से अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी। स्कूल से लौटते समय अधिकांश बच्चे भीगते और ठिठुरते हुए घरों को पहुंचे। बदले मौसम के चलते अधिकतर अभिभावक तो इसी इंतजार में रहे कि स्कूलों में फिर से अवकाश हो जाए। मगर प्रशासन की ओर से इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वैधशाला के इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि चार-पांच दिन खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जो बूंदाबांदी होने से 3 डिग्री सेल्सियस तक घट गया है। 8 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इन दिनों की बारिश कुछ फसलों के लिए लाभदायक हो सकती है। वहीं, सीएचसी के चिकित्सक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए ये मौसम नुकसानदायक है। सर्दी के मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

बारिश से होगा फसलों को फायदा
शाकंभरी। घाड़ क्षेत्र में अधिकतर फसल बारिश के ऊपर ही निर्भर रहती है। गांव फतेहपुरकला निवासी राजकुमार शर्मा, नोगांवा निवासी महेंद्र सिंह चौहान, भागुवाला के प्रधान संजीव सैनी आदि का कहना है कि गेहूं, सरसों, चना आदि फसलों के साथ साथ आम एवं अमरूद को भारी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस बारिश से उम्मीद जगी है कि इस बार सभी फसलें अच्छी रहेगी। बाग ठेकेदार फुरकान अहमद, सुल्तान कुरैशी, सलीम कुरैशी आदि का कहना है कि समय से बारिश होने से आम एवं अमरूद की फसल को अच्छा लाभ होने की संभावना है। संवाद

रेलवे रोड पर बरसात के चलते सड़को पर रात गुजारता परिवार

रेलवे रोड पर बरसात के चलते सड़को पर रात गुजारता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में स्कूल लौटते स्कूली बच्चे

सहारनपुर में हुई बरसात में स्कूल लौटते स्कूली बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed