फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain in the night and sunshine in the day

Saharanpur News: रात में हुई बारिश और दिन में खिली रही धूप

Fri, 20 Jan 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rain in the night and sunshine in the day
दिल्ली हाइवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास कीचड़ व गड्ढो के बीच से निकलते वाहन चालक
सहारनपुर। रात में बारिश से मौसम में ठंडक रही, लेकिन दिन में धूप निकल आने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने दो एमएम बारिश दर्ज की। न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटे में बारिश के आने और तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जनपद में बृहस्पतिवार से बारिश बताई हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकल आई थी। इसके बाद रात में फिर से आसमान बादलों से घिर गया। रात करीब 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। देहात में कुछ जगहों पर 15 से 20 मिनट की बारिश रही, जबकि कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी रही। इसकी वजह से मौसम में ठंडक महसूस की गई। शुक्रवार की सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा और हल्की बारिश हुई। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बादल छंटना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे तक हल्की धूप निकल आई। शाम चार बजे तक बादलों के बीच सूरज की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

खास बात यह रही कि बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। जो न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 6.6 डिग्री सेल्सियस था वह भी बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं दिन में धूप निकल आने के कारण अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को 16 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed