फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain exposed the claims of drainage

बारिश ने खोली जलनिकासी के दावों की पोल, सरसावा में हाईवे बना तालाब

Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed the claims of drainage
सरसावा/बड़गांव/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मानसून की पहली बरसात ने देहात क्षेत्र में पानी निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। सरसावा में गंदे पानी की निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार नालों का कोई फायदा नहीं दिखाई दिया। अंबाला राजमार्ग जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया, इससे गुजरने में वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को झमाझम बरसात हुई। इससे आमजन के साथ पेड़ पौधों जीव जंतुओं तथा धरती के भीतर रहने वाले कीट पतंगों को भी राहत का अहसास हुआ, लेकिन बरसात नागरिकों के लिए मुसीबत लेकर आई। सरसावा में अंबाला रोड पर सड़क के दोनों ओर गंदे पानी की निकासी के लिए मानकों को ताक पर रख बनाए नाले की पोल पहली बारिश ने ही खोल दी। अधूरे पड़े और सड़क की सतह से दो से तीन फुट तक ऊंचे बने नाले के कारण हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। कई जगह सड़क टूटी होने के चलते पानी के कारण गड्ढों को न देख पाने से दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हुए। कार चालकों को भी वाहनों को निकालने में मशक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी चीफ वार्डन देशबंधु शर्मा, वार्डन अनुराग जैन, संजय शर्मा, दिनेश गुप्ता ने लोगों को निकवाया। भाजपा सभासद वीर सिंह चौधरी, डॉ. संजय कुमार, रणवीर सिंह, संजीव, राजीव, अनिल कुमार, बिट्टू, राजू ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन की लापरवाही से ऐसे हालात बने हैं। उधर, सरसावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि नाला निर्माण की जांच जल निगम सहारनपुर कर रहा है। समस्या के समाधान के लिए पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बड़गांव में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से लोगों को परेशानी हुई। मुख्य सड़क के किनारे बनी दुकानों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया। बारिश का पानी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा तक में घुस गया। इससे बैंक स्टाफ और उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।

वहीं, रामपुर मनिहारान में पानी की निकासी न होने से पीठ बाजार में घुटनों तक पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों का सामान खराब हो गया। पीठ बाजार के व्यापारी मनोज जैन, संजय जैन, प्रदीप गुप्ता, संतोष और पुष्पेंद्र की दुकानों में बारिश का पानी भरने से नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने जलनिकासी को लेकर एसडीएम प्रणता ऐश्वर्या को फोन पर जानकारी दी। आश्वासन के बावजूद नगर पंचायत का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं ठाकुरद्वारा चौक, वाल्मीकि बस्ती में भी जलभराव के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए। गागलहेड़ी के मक्का बांस और अंबेहटा में भी बारिश से जलभराव होने पर लोगों को ़परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed