{"_id":"68d44dc2e2dc806e700fd627","slug":"rain-caused-a-delay-speeding-along-the-delhi-dehradun-expressway-will-have-to-wait-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159421-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश बनी बाधा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश बनी बाधा, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने को करना होगा इंतजार
Thu, 25 Sep 2025 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के पुल पर किया जा रहा मिट्टी भराव। संवाद
बड़गांव/छुटमलपुर। बरसात के सीजन में इस बार हुई भारी बारिश ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। इसके चलते इस पर फर्राटा भरने की हसरत रखने वालों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। जिले के बड़गांव क्षेत्र में ही अभी पांच पुलों पर काम अधूरा है। हालांकि अधिकारी अक्तूबर के आखिर तक इसे पूरा करने के दावे कर रहे हैं।
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से देहरादून तक 210 किमी लंबा एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। चार खंड में इसका निर्माण किया जा रहा है। पहला खंड अक्षरधाम मंदिर से बागपत शहर के ईपीई चौराहे तक 32 किमी लंबा है। इसका काम पूरा हो चुका है। दूसरा खंड ईपीई से सहारनपुर बाईपास तक 118 किमी लंबा है। जिले में यह खंड बड़गांव के अंबेहटा मोहन से शुरू होकर नागल के लाखनौर तक है। सबसे ज्यादा काम इसी खंड में अधूरा पड़ा है। यहां जड़ौदा पांडा से लेकर बड़गांव तक छह किमी के दायरे में ही पांच पुल जड़ौदा पांडा यमुना नहर पुल, हसनपुर लोटनी पुल, मौरा में गंगनहर पुल, देवबंद नानौता मार्ग पुल के ऊपर बने पुल अधूरे पड़े हैं।