फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain brings pleasant weather, waterlogging in many areas, relief from heat

Saharanpur News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई क्षेत्रों में जलभराव, गर्मी से राहत

Mon, 06 Jul 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rain brings pleasant weather, waterlogging in many areas, relief from heat
सहारनपुर में हुई बरसात में बाइक पर जाते युवा
- रविवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रविवार की सुबह दस बजे के बाद अचानक से मौसम बदल गया। कई क्षेत्रों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकी।
मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने की 75 फीसदी उम्मीद जताई हुई थी, लेकिन सुबह जब लोग जगे तो मौसम साफ था और समय से धूप भी निकल आई। सुबह दस बजे बादल बनना शुरू हुए और कुछ ही देर में आसमान बादलों से घिर गया। करीब सवा दस बजे घंटाघर और उसके आसपास बारिश हुई, जिससे स्मार्ट रोड सहित कई सड़कों और बाजारों में जलभराव हुआ, जबकि बाकी हिस्सों में सूखा और धूप रही। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पूरे जनपद में बादल छा गए और बूंदाबांदी रही। उसके बाद दिनभर गहरे बादल छाए रहे। हल्की हवा भी चली। इसकी वजह से मौसम सुहावना हो गया। शाम तक मौसम बारिश का बना हुआ था। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट रही। हालांकि घरों के अंदर उमस का प्रकोप बरकरार रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

-- आज भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने जनपद में सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि सोमवार को बारिश होने की 85 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में गर्मी से भी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- बीते एक सप्ताह का तापमान
तिथि-------न्यूनतम----अधिकतम
पांच जुलाई---26-------35
चार जुलाई---26-------37

तीन जुलाई---25-------36
दो जुलाई----20-------30

एक जुलाई---21-------26

30 जून-----29-------38
29 जून-----30-------35

सहारनपुर में हुई बरसात में बाइक पर जाते युवा

सहारनपुर में हुई बरसात में बाइक पर जाते युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed