{"_id":"5e137a948ebc3e88026db4dd","slug":"railway-workers-took-out-a-procession-against-privatization-saharanpur-news-mrt4624625174","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने जुलूस निकाला
विज्ञापन
रेलवे खलआलमपुरा यार्ड में रैली निकालते नार्दन रेलवे मैंस यूनियन
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन के आह्वान पर खान आलमपुरा यार्ड में सोमवार को रेल कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रेलवे की अधिकतर सेवाओं के निजीकरण करने और एनपीएस सहित अन्य नीतियों पर आक्रोश जताया।
खानआलमपुरा यार्ड के शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद और सचिव लखपत सिंह बिष्ट ने कहा कि पिछले काफी समय से केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड की ओर से ऐसी नीतियां लागू की जा रही हैं, जिससे नियमित कर्मचारियों से लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों तक का भविष्य संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि जो सांसद पांच या दस साल के लिए चुने जाते हैं। उनके लिए तो बेहतर पेंशन की व्यवस्था है। मगर जो कर्मचारी 40 साल से काम कर रहे हैं। उनके भविष्य की परवाह नहीं है।
उन्होंने कहा कि हर साल यार्ड में 25 से 30 कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं। इससे लगातार कर्मचारी कम हो रहे हैं और काम का दबाव बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने रेलवे के निजीकरण, आउट सोर्सिंग जैसी नीतियों पर रोष जताया। प्रदर्शन में विजय कुमार, सुनील कुमार, इस्राइल, माइकल, कमल सिंह, सतबीर, पंकज कुमार, प्रशांत, सुशील आदि रहे।