{"_id":"64cd3391197b85fd3d098b44","slug":"railway-station-will-be-redeveloped-at-a-cost-of-rs-1518-crore-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7167-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलवे स्टेशन का 15.18 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुनर्विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलवे स्टेशन का 15.18 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुनर्विकास
विज्ञापन
-कार्यों का छह अगस्त को प्रधानमंत्री वर्चुअल करेंगे शिलान्यास
-तैयारियां हुईं तेज, कार्यक्रम में दो हजार लोग होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला रेल मंडल के सहारनपुर रेलवे स्टेशन का 15.18 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास होगा। इन कामों का छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से जारी है। इसमें दो हजार लोग शामिल होंगे।
अमृत भारत योजना में अंबाला रेल मंडल के सहारनपुर, चंडीगढ़, पटियाला, धूरी, कालका, संगरूर, सरहिंद, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, नंगलडैम, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), मलेरकोटला, अंबाला, अंब अंदौरा, यमुनानगर-जगाधरी और अबोहर रेलवे स्टेशन चिह्नित किए गए हैं। जिन पर विकास के लिए 899.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें रेलवे स्टेशन पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, उन्नत पार्किंग स्थान, दिव्यांगों के लिए अनुकूल बुनियादी ढांचा, हरित एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण के अनुकूल भवन शामिल है।
छह अगस्त को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो के पास कार्यक्रम किया जाएगा। आमंत्रित किए जाने वाले अतिथियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर स्कूल, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज और सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल से विद्यार्थी आएंगे। इनके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे के अधिकारी रहेंगे। अंबाला मंडल के डीसीएम पवनीश कट्टल को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- वर्जन
अमृत भारत योजना में अंबाला के 16 रेलवे स्टेशन हैं। जिन पर छह अगस्त को कार्यक्रम होगा। सहारनपुर में भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे।
- मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल