फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway station to shine with solar energy

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन

Thu, 01 Aug 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Railway station to shine with solar energy
सहारनपुर रेलवे स्टेशन परिसर लगाय जा रहे सोलर पैनल - फोटो : SAHARANPUR
सौर ऊर्जा से जगमगाएगा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर अब बिजली गुल नहीं होगी। न ही यात्रियों को गर्मी में पंखे व लाइट बंद होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सहारनपुर रेलवे स्टेशन शीघ्र ही सोलर पैनल से उत्पन्न ऊर्जा से जगमगाएगा। बल्ब और पंखे ही नहीं, बल्कि प्लेटफार्म पर लगे संकेतक एवं स्टेशन कार्यालयों में बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण भी सोलर पैनल से जोड़े जाएंगे।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार है। सहारनपुर समेत देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। प्रथम चरण में चयनित रेलवे स्टेशनों में अंबाला के साथ सहारनपुर को भी शामिल किया गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन और खान आलमपुरा यार्ड में सोलर पैनल लगवाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर 600 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जा रहा है। खान आलमपुरा में सोलर पैनल लगाए जाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि रेलवे स्टेशन पर कार्य शुरू कर दिया गया है। पैनल लगने से रेलवे स्टेशन पर अचानक बिजली गुल होने से होने वाली समस्या का समाधान हो जाएगा। स्टेशन पर बल्ब, पंखे, एसी के अलावा प्लेटफार्म पर संकेतक भी सौर ऊर्जा से चलेंगे। पूरा स्टेशन परिसर सौर ऊर्जा से जगमगाएगा।
विज्ञापन

विद्युत निगम को दी जाएगी बिजली
रेलवे विद्युत विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरएम मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बिजली की औसतन खपत छह सौ किलोवाट ही है। गर्मियों में बढ़कर 700 हो जाती है और सर्दियों में 500 किलोवाट से भी कम रह जाती है। बिजली का कनेक्शन भी रहेगा। अधिक जरूरत के समय बिजली ली जाएगी और बचने पर बिजली विद्युत निगम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 साल तक कंपनी करेगी देखरेख
रेलवे अधिकारी के मुताबिक, रेलवे की ओर से ही यह प्रोजेक्ट लगाया जा रहा है, जिसे एक कंपनी द्वारा लगाया जा रहा है। संबंधित कंपनी 25 साल तक इस सोलर पैनल का रखरखाव करेगी।

एक माह में पूरा हो जाएगा कार्य : शर्मा
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सोलर पैनल लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एक माह में सोलर पैनल लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। स्टेशन पर लगे विद्युत उपकरण सौर ऊर्जा से चलेंगे। खान आलमपुरा में 700 किलोवाट का सोलर पैनल लगाने का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed