फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway Station and bus stand road closed

रेलवे स्टेशन और अड्डे का मार्ग बंद

Mon, 29 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Railway Station and bus stand road closed
अंबाला हाईवे पर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस रोड की ओर आवाजाही बंद करने के लिए बैरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन


हाल यह है कि चौपहिया वाहन तो दूर ई-रिक्शा और दोपहिया वान तक इस पर अब नहीं चल पा रहे हैं। इसके चलते इस रास्ते से आने जाने वाले सैकड़ों राहगीरों  को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग गुरुद्वारा रोड पर नाले और सीवर के काम के लिए खुदाई की गई है। ठेकेदार और कर्मचारियों की ओर से इस तरह खुदाई की गई है कि पूरा मार्ग ही बाधित हो गया है। इसके चलते इस मार्ग पर राहगीरों का लोड रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से बैरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते हैं। नए शहर के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में इसी मार्ग से वुडकार्विंग बाजार होते हुए आगे पुराने शहर की शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचते हैं।

इसके अलावा पुराने शहर के क्षेत्रों से स्टेशन और अड्डे की ओर जाने वाले सैकड़ों रेलयात्री इसी गुरुद्वारा रोड से आते जाते हैं। अब उन्हें करीब डेढ़ किमी अतिरिक्त दूरी तय करते हुए फायर ब्रिगेड और स्पोर्ट्स स्टेडियम वाले रास्ते से आना जाना पड़ रहा है।

स्टेशन पर वुडकार्विंग बाजार से लेकर शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ले जाने वाली ई-रिक्शा चालकों को भी अब करीब एक किमी दूर कुतुबशेर थाने के सामने वुडकार्विंग बाजार में अपने वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं।

वहीं गुरुद्वारा रोड पर कारोबार करने वाले राशिद, जमशेद, सरदार गुरप्रीत, विक्की आदि ने कहा कि इस रूट से जब राहगीर, यात्री और छात्र छात्राएं ही नहीं आएंगे तो व्यापार कैसे चल पाएगा।


नगर निगम वालों ने सड़क को खुदवाकर छोड़ दी है लेकिन इसका काम पूरा नहीं कराया है। उन्होंने कहा कि यदि यह काम करना ही था तो आधा रोड बचाकर ब्लॉक करना चाहिए था। एग्जाम सीजन में छात्र छात्राओं की भी परेशानी बढ़ा दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed