फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway personnel demonstrated against government policies

सरकारी नीतियों के खिलाफ रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Railway personnel demonstrated against government policies
सहारनपुर। किसान आंदोलन का समर्थन करने के साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। एनआरएमयू की जंक्शन, लोको और खान आलमपुरा सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ऐसी नीतियां लागू कर रही हैं जो कर्मचारियों या किसानों के हित में नहीं हैं।
विज्ञापन

जंक्शन शाखा के सचिव अवतार सिंह और लोको शाखा सचिव सरदार परमजीत सिंह ने कहा तमाम तरह के दावों के विपरीत सरकार लगातार किसान, कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है, इसलिए विरोध करना पड़ रहा है। शाखा अध्यक्ष फूल सिंह, सुलतान अहमद सहित अन्य ने कहा रेलवे विभाग में ही कई सेवाओं को निजी हाथों के हवाले कर दिया। अन्य कई सेवाओं का भी निजीकरण करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

इनके अलावा खान आलमपुरा यार्ड में लखपत सिंह, विजय कुमार, सुनील शर्मा और सुशील कुमार ने सरकार की नीतियों पर रोष जताया। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इनमें सुधीर कुमार, इरफान खान, राज कुमार, अनिल कुमार, गुलशन कुमार, दुष्यंत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed