फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway over bridge to be built at a cost of 25.5 crores

रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास

Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Railway over bridge to be built at a cost of 25.5 crores
ओवर ब्रिज का शिलान्यास करते आयुष राज्यमंत्री एवं कैराना सांसद - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री तथा नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी और कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने साढे़ 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम पिलखनी में मानव रहित फाटक 90 ए को बंद कर ओवर ब्रिज निर्माण की ईंट रखी गई। ओवरब्रिज का शिलान्यास करते हुए आयुष राज्य मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि ओवर ब्रिज के निर्माण से जहां रेलवे फाटकों के कारण होने वाली संभावित मानव त्रासदी से बचा जा सकेगा वहीं आवागमन भी निर्बाध एवं सुलभ होगा। आयुष मंत्री ने कहा कि ये ओवर ब्रिज उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा विकसित किए गए पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित होने वाला है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद औद्योगिक क्षेत्र में लगी इकाइयों को कच्चा माल लाने तथा तैयार माल को ले जाने के लिए समय नहीं गंवाना पड़ेगा। जिससे उनकी लागत कम होगी तथा लाभ में बढ़ोतरी होगी। जिसका लाभ राजस्व के रूप में प्रदेश सरकार को मिलेगा। जो प्राप्त राजस्व को प्रदेश के विकास में तथा जनता की सुविधाओं को बढ़ाने में खर्च करेगी। राज्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को औद्योगिक हब बनाने के लिए प्रयासरत है। इससे प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमेगा तथा औद्योगिक विकास के बलबूते निवासियों को भी रोजगार देने में प्रदेश अव्वल हो सकेगा। इस मौके पर कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने भी केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। ओवर ब्रिज की निर्माणदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक जसवंत सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज करीब 25 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। इस मौके पर सहायक अभियंता मोहित कुमार, अवर अभियंता राकेश कुमार के अलावा सरसावा भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष ठाकुर अमरीश राणा, नगर मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, पवन सिंह राठौर, अशोक बुडेढ़ा, राजपाल सिंह, रवि सैनी, सतीश कुमार, अरविंद पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed