{"_id":"673f1f333930bfc3060510cd","slug":"railway-news-wheels-of-these-16-trains-will-stop-from-december-1-2024-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: एक दिसंबर से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिये, कहीं घूमने का प्लान है तो पहले देख लें ये लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: एक दिसंबर से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिये, कहीं घूमने का प्लान है तो पहले देख लें ये लिस्ट
Thu, 21 Nov 2024 05:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:24 PM IST
सार
कोहरा आते ही ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त पांच घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। कोहरे के कारण एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेंगी। ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों की मुश्किल बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, सर्दियों में ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। लोको पायलट को विशेष सतर्कता के साथ ट्रेनों का संचालन करने के निर्देश दिए जाते हैं। वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त पांच घंटे देरी से पहुंची। इसके साथ ही पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक घंटे और दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस एक घंटे लेट आई। एक दिसंबर से जनसेवा एक्सप्रेस, अकालतख्त एक्सप्रेस, दुर्गियाना, बरौनी, टाटानगर, ऋषिकेश, डिब्रुगढ़, लालकुआं एक्सप्रेस आदि 16 ट्रेनों के पहिए नहीं घूमेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस तीन दिसंबर से दो मार्च 2025 तक
14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक
14523 बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक
14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी योग नगरी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक
14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश योग नगरी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक
14615 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
15903 डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 28 फरवरी तक
15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस चार दिसंबर से दो मार्च तक
12317 कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी
12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस सात दिसंबर से 22 फरवरी तक
12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस नौ दिसंबर से 24 फरवरी तक
18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी तक
18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक