{"_id":"64988b7cee94716c5007c304","slug":"railway-minister-shared-the-photo-of-student-halima-from-his-account-wrote-upse-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-773-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रेलमंत्री ने अपने अकाउंट से शेयर की छात्रा हलीमा की फोटो, लिखा यूपीएसई चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रेलमंत्री ने अपने अकाउंट से शेयर की छात्रा हलीमा की फोटो, लिखा यूपीएसई चुने
विज्ञापन
सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर फोटो। जिसमें रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ खड़ीं छात्रा हलीमा सादि
फोटो समाचार
देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों से संवाद के दौरान केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 11वीं की मेधावी छात्रा हलीमा सादिया के जवाबों से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने हलीमा के साथ ली गई फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। साथ ही उन्होंने हलीमा की प्रतिभा का जिक्र करते हुए लिखा कि उन्हें यूपीएसई चुनना चाहिए।
मेधावी छात्रा हलीमा सादिया मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी की बेटी हैं। संवाद कार्यक्रम के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव विद्यार्थियों से सवाल जवाब कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने हलीमा सादिया से भी कई सवाल किए। सटीक जवाबों से प्रभावित रेलमंत्री ने हलीमा को मंच पर बुलाकर अपने साथ उसकी फोटो क्लिक कराई और बाद में उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि हलीमा के अंदर आईएएस अधिकारी बनने की सभी प्रतिभाएं मौजूद हैं। इसलिए उन्हें यूपीएससी को चुनना चाहिए। संवाद