फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway Minister seen in the role of a teacher in Maples Academy

Saharanpur News: मेपल्स एकेडमी में शिक्षक की भूमिका में नजर आए रेलमंत्री

Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister seen in the role of a teacher in Maples Academy
मेपल्स एकेडमी में कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को राम मंदिर का प्रतीक चिंह भेंटकर सम्
-युवा विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके सवालों का जवाब देकर शांत की जिज्ञासा
विज्ञापन


-डिजिटल युग में सबसे अलग होकर नई सोच के साथ आगे बढ़ें युवा : अश्विनी वैष्णव

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। मेपल्स एकेडमी में रेलमंत्री ने नए भारत को लेकर युवा विद्यार्थियों के बीच संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे कई सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए। हमें सबसे अलग होकर नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। डिजिटल गैजेस्ट के माध्यम से आज हम बड़ी आसानी से चीजों को सीख सकते हैं। हमें इसे एक अवसर के रूप में लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। हमें किताबों को अपना दोस्त बनाना चाहिए जो हमें अच्छे बुरे का ज्ञान करातीं हैं। रेलमंत्री ने कहा कि हमारे काम करने से लोगों में सकारात्मक बदलाव आ सके यही हमारा मूल मंत्र होना चाहिए। मन में दृढ़ निश्चय व विश्वास के साथ आगे बढ़ना है। रेलमंत्री ने छात्रों से भारत इकनॉमी में वर्तमान में कौन से स्थान पर है। भारत में 5जी कब लांच किया गया। देश में डिजिटल इंडिया की शुरुआत कब हुई जैसे सवाल पूछकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। इस दौरान छात्रों ने रेलमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, साथ ही योगा के द्वारा सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन




भारत में हर एक मिनट में लग रहा एक 5जी का टॉवर : वैष्णव

देवबंद। मेपल्स स्कूल में कार्यक्रम में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगामी नई योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि भारत में हर एक मिनट में एक 5जी टाॅवर लगाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलमंत्री को श्रीमद्भागवत व राम मंदिर का प्रतीक चिह्न किया भेंट

देवबंद। कार्यक्रम में मेपल्स एकेडमी की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को श्रीमद्भागवत एवं राम मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. चित्रा जोशी ने कहा कि छात्रों को रेलमंत्री से सीधा संवाद करके कुछ नया सीखने की प्रेरणा मिली है।




कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह, औद्योगिकी विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed